बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमहरा मोड़ पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अंडा कारोबारी की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि खजुआ (कुरेम) गांव निवासी रामाशीष (55) बढु बांध बालू बैरियर के पास अंडा दुकान चलाता था। मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर वापस घर लौट रहा था, तभी अमहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो सवार बोलेरो छोड़ मौके से निकल भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…