Saturday, March 14, 2026
Homeआजमगढ़शादी का निमंत्रण कार्ड बाट कर घर आ रहा बाइक सवार छुट्टा...

शादी का निमंत्रण कार्ड बाट कर घर आ रहा बाइक सवार छुट्टा पशु से टकराया हुई मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव के पास सोमवार की रात निमंत्रण कार्ड बांट कर घर वापस आते समय छुट्टा पशु से टकरा कर एक युवक घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी राजबहादुर 40 वर्ष रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता था। घर में शादी पड़ी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह कुछ दिन पहले घर आया था। सोमवार को वह शादी का कार्ड लेकर अपनी ससुराल बिलरियागंज थाना क्षेत्र के विजयापार गया था। देर रात वह ससुराल से वापस घर बाइक से लौट रहा था, जैसे ही वह रौनापार थाना क्षेत्र के खोजौली नकीब गांव के पास पहुंचा अचानक उसकी बाइक के सामने छुट्टा पशु आ गया, जिससे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक राजबहादुर की पत्नी सुनीता, पुत्री मंजू 20 वर्ष, पुत्र समीर 15 वर्ष व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का भाई इस समय गांव का प्रधान भी है। सूचना मिलते ही रौनापार थाना प्रभारी संजय कुमार पाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments