सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोठीभार थानाक्षेत्र के मटियरिया घुघली सिसवा मार्ग पर कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया जहा डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार को घुघली सिसवा मुख्य मार्ग पर स्थित मटियरियां निवासी शैलेन्द्र 22 वर्ष और रितेश 14 वर्ष पल्सर बाइक से सिसवा आने के लिए जैसे ही सड़क पर आए सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गईं। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक मौका देखकर फरार हो गया जबकि बाइक सवार दोनों घायलों को ग्रामीणों ने एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी सिसवा पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने नाजुक स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
इस संबंध में
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियों को थाने लाया गया है कार चालक की तलाश की जा रही है, तहरीर नहीं मिली है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

3 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

4 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

4 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

5 hours ago