अनियंत्रित ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। पनियरा थाना क्षेत्र के रामपुर के पास ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक बाइक चालक की जहां दर्दनाक मौत हो गई है वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है ।
बताया जा रहा है कि एस बीडी मार्का ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ईट लेकर रामपुर के तरफ जा रहा थी । जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसकी चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरपतहां निवासी आनंद चौरसिया पुत्र भागवत चौरसिया उम्र 25 वर्ष और गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के बसहियां निवासी करन चौरसिया पुत्र राजेश चौरसिया उम्र 18 वर्ष गुलहरिया से सरपतहां अपने मौसी के घर जा रहे था कि रास्ते में रामपुर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसकी चपेट में आने से आनंद चौरसिया की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और करन चौरसिया घायल हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

31 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

33 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

39 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

41 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

46 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

53 minutes ago