कार्य मुक्त सफाई कर्मियों का वेतन निकालने की जांच शुरू

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) विकासखंड सूरतगंज में कार्य मुक्त सफाई कर्मियों का वेतन निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सूरतगंज में फरवरी में लंबे समय से गांव में सफाई कर्मियों का तबादला हुआ था, कार्य मुक्त किए जाने के बाद से सफाई कर्मी ना गांव पहुंचे और ना ही ब्लॉक।जबकि फर्जी तरीके से पैरोल बनवाकर वेतन निकाला जा रहा था। डीएम के निर्देशन पर सूरतगंज ब्लॉक के 17 कर्मचारियों का तबादला 8 जनवरी 2024 को किया गया था, एक माह बाद भी यह कर्मचारी नवीन तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचे। उसके बाद 21 फरवरी को वीडियो सूरतगंज में सभी कर्मचारियों को कार्य मुक्त कर दिया कार्य मुक्त करने के 27 दिन बाद भी सफाई कर्मी स्थान पर नहीं पहुंचे। जिस गांव में सफाई कर्मी थे वहां से हटाने के बाद कहां गए किसी को मालूम नहीं, गैर हाजिर सफाई कर्मियों का वेतन भी निकाला जा रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद जांच शुरू की गयी। पंचायत सूरतगंज ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महादेव मेले में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगी थी इसीलिए उनका वेतन निकाला है, हालांकि प्रो ने कब से कब तक ड्यूटी लगाई कितने दिन सफाई कर्मियों ने काम किया रिपोर्ट 3 दिन के अंदर मांगा है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है खबर का सत्यापन हिंदी दैनिक राष्ट्रीय की परम्परा समाचार पत्र ठोस सबूत न मिल पाने के कारण अपनी तरफ से नहीं करता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago