Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकम्बाईन मशीन में जा घुसा बाइक सवार , हुई मौत

कम्बाईन मशीन में जा घुसा बाइक सवार , हुई मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवां बाजार कस्बे के साहूजी नगर निवासी एक बाइक सवार कम्बाईन मशीन मे घुस गया जिसके वजह से गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बा के साहूजी नगर जैनी छपरा निवासी जगदंबा 35 वर्षीय बलुअही धूस से बाइक से घर आ रहा था जैसे ही इंदिरा नगर आसमन छपरा पहुंचा तो सामने खड़ी कम्बाईन में घुस गया जिससे गंभीर रुप से घायल हो गया। तत्काल राहगीरों और पुलिस के मदद से उसे सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां चिकित्सक ने जगदम्बा को मृत घोषित कर दिया।इस संदर्भ मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments