Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमस्जिद बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी

मस्जिद बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)कस्बा गढ़िया रंगीन के बुध बाजार में मस्जिद के बाहर खड़ी की गई मोटरसाइकिल(यूपी 27 ए आर 3585) के चोरी होने मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल के मालिक आमिर खान पुत्र मुन्ने खान निवासी गढ़िया रंगीन ने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय करीब 1:30 बजे उन्होंने मस्जिद के बाहर मोटरसाइकिल में लॉक लगाकर खड़ी करके नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में चले गए।लौटने पर देखा कि वहां मोटरसाइकिल नहीं है। उन्होंने बताया कि आसपास में पूछताछ भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने गढ़िया रंगीन थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments