Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशठूठीबारी तिराहे पर पुलिस के नाक के नीचे से खड़ी बाइक चोरी

ठूठीबारी तिराहे पर पुलिस के नाक के नीचे से खड़ी बाइक चोरी

चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कस्बे के मुख्य तिराहे पर स्थित साहिल टायर हाउस के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोर लेकर चंपत गये जबकि चोरी की जगह से कुछ ही दूरी पर पुलिस बूथ मौजूद होने के बावजूद घटना को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। घटना का फुटेज सीसी कैमरे में कैद है।
पीड़ित आकाश रौनियार निवासी ठूठीबारी ने बताया कि उसने यमहा आर 15 बाइक यूपी- 53 डी वाई 2121 दुकान के बाहर खड़ा कर सामान लेने गया। कुछ देर बाद लौटा तो बाइक गायब मिली। आस-पास काफी खोजबीन किया कोई बाइक नहीं मिला। जिसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। घटना से कस्बे के लोगों में आक्रोश व दहशत का माहौल है।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments