Categories: Uncategorized

लावारिश हालत में नदी के किनारे मिली बाइक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगा घाट पर शनिवार की सुबह लावारिश हालत में अपाची बाइक तथा उसके पास रखे पीट्ठू बैग, कपड़ा, जूता व पर्स आदि सामान पड़ा देख लोग सकते में आ गये। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने सामानों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों के अनुसार लापता युवक की शादी दिसंबर माह में होनी तय है, जिसका कार्ड बांटने के लिए वह गुरुवार की दोपहर बाद घर से निकला था।
मूल रूप से हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी स्व. भोला गिरी वर्षो से बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव में नवरसा पर बस गये उनके तीन पुत्रों में सबसे छोटे बेटे 32 वर्षीय संजीव कुमार गिरी उर्फ मुकेश गिरी की शादी दिसंबर माह में होनी तय है। 4 दिसम्बर को तिलक तथा 10 दिसम्बर को बारात जानी है।

परिजनों के अनुसार गुरुवार की अपरान्ह करीब 3 बजे मुकेश पीट्ठू बैग में शादी का कार्ड लेकर यह बताते हुए निकला था कि गंगा जी स्नान कर पहले गंगा जी का नेवता देगा, फिर मझौवां आदि गांवों में रिश्तेदारों तथा संबंधियों में कार्ड वितरण कर वापस आएगा। इधर हुकुमछपरा गंगा घाट पर पहुंचे स्नानार्थियों ने बहुत देर से लावारिश हालत में पड़ी वाइक और सामान देेेख रामगढ़ पुलिस चौकी को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान को कब्जे में लेने के साथ पर्स में मिले आधार कार्ड के पत्ते पर सूचना दिया। परिजनों ने बाइक और कपड़ों की शिनाख्त संजीव कुमार गिरी उर्फ मुकेश गिरी का बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार बााइक को गुरुवार शाम से ही घाट पर देखा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस ने नदी में जाल के सहारे तलाश करने का प्रयास किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

5 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

7 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

7 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

7 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

7 hours ago