बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव मुठभेड़ में ढेर

50 हजार का इनामी डब्लू

हापुड़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव मारा गया। पुलिस के मुताबिक डब्लू यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह अपहरण, हत्या व डकैती जैसे करीब दो दर्जन गंभीर मामलों में वांछित था।
यह कार्रवाई नोएडा एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और सिंभावली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके से पुलिस ने एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक देसी तमंचा, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और संदिग्ध सामान बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, डब्लू यादव हापुड़ में व्यापारियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।
चार दिन पहले मिले इनपुट के आधार पर बिहार एसटीएफ की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची और डब्लू यादव की लोकेशन सिंभावली क्षेत्र में ट्रेस की गई। इसके बाद सोमवार तड़के बड्डा नहर पुल के पास उसे घेर लिया गया।
डब्लू यादव, बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी था और हाल ही में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश शाह की अपहरण के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था। इस मामले में पहले ही उसके एक सहयोगी गौरव को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया जा चुका है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और डब्लू यादव के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इसे तीन राज्यों की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता बताया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

58 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

58 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

1 hour ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

2 hours ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

2 hours ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

2 hours ago