पटना(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार की 18वीं विधानसभा के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब 14 नवंबर को राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी। इस बार मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच बेहद रोमांचक माना जा रहा है। दोनों चरणों में 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
चुनाव में कई नए दलों ने भी पहली बार मैदान में उतरकर मुकाबले को बहुआयामी बना दिया है। प्रशांत किशोर की जन सुराज और तेज प्रताप यादव की जन शक्ति जनता दल (JJD) चर्चाओं में रहे। वहीं NDA में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और HAM शामिल रहे। दूसरी तरफ महागठबंधन ने राजद, कांग्रेस, वाम मोर्चा, वीआईपी और IIP के साथ मिलकर व्यापक मोर्चा बनाया।
माहौल को और गर्माने वाली बात यह है कि महागठबंधन ने जहाँ 252 उम्मीदवार उतारे, वहीं एनडीए 242 सीटों पर मुकाबले में उतरा। तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने सीएम चेहरा घोषित किया, जबकि एनडीए ने चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का दावा किया।
कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर निगाहें टिकीं
दानापुर, मनेर, छपरा, फुलवारी, तारापुर, पटना साहिब, लखीसराय, महुआ, राघोपुर, मोकामा, काराकाट, लालगंज, रघुनाथपुर, नालंदा, मुजफ्फरपुर, सीवान, अलीनगर और कुम्हरार ऐसी सीटें हैं जहां मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है।
राघोपुर में तेजस्वी यादव का मुकाबला एनडीए के सतीश कुमार यादव और JSP के चंचल सिंह से है। वहीं मोकामा में अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की भिड़ंत भी सुर्खियों में है।
अलीनगर में मैथिली ठाकुर की बढ़त की खबरें पहले ही राजनीतिक हलचल बढ़ा चुकी हैं।
पोस्टल बैलेट से शुरुआती रुझान
सूत्रों के अनुसार पोस्टल बैलेट की शुरुआती गिनती में मैथिली ठाकुर, अनंत सिंह और तेजस्वी यादव को बढ़त मिलती दिख रही है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…