बिहार के मजदूरों को बड़ी राहत: अब सिर्फ 8 घंटे काम, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना वेतन


श्रम संसाधन विभाग ने लागू की नई नियमावली, राज्य के दो लाख से अधिक कामगारों को होगा सीधा लाभ

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के रजिस्टर्ड कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। श्रम संसाधन विभाग ने कारखानों में कार्यरत मजदूरों के हित में नई नियमावली तैयार की है, जिसके तहत अब मजदूरों से अधिकतम 8 घंटे प्रतिदिन और 48 घंटे प्रतिवर्ष सप्ताह में ही कार्य लिया जाएगा।

यदि किसी फैक्ट्री में मजदूरों से निर्धारित समय से अधिक काम कराया जाता है, तो मालिक को ओवरटाइम का दोगुना वेतन देना अनिवार्य होगा। इससे पहले तक ओवरटाइम का भुगतान प्रति घंटे के हिसाब से मामूली दर पर किया जाता था, जिससे श्रमिकों का आर्थिक शोषण होता रहा।

श्रम संसाधन विभाग के मुताबिक, इस निर्णय से राज्य भर के 8 हजार से अधिक निबंधित कारखानों में काम करने वाले करीब दो लाख से अधिक श्रमिकों को सीधा फायदा मिलेगा। अब तक निजी और रजिस्टर्ड फैक्ट्रियों में श्रमिकों से अधिक काम लिया जाता रहा है, लेकिन उसके एवज में उचित मेहनताना नहीं मिलता था।

रोजाना अधिकतम 8 घंटे ही काम करना होगा।हफ्ते में 48 घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जा सकता।अगर आवश्यकता के तहत ओवरटाइम करवाना पड़े, तो मजदूर को उसके बदले दोगुना वेतन देना होगा।नियम का उल्लंघन करने वाले कारखाना मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मजदूर संगठनों की प्रतिक्रिया

मजदूर संगठनों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। बिहार श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पासवान ने कहा, “यह फैसला मजदूरों के हित में क्रांतिकारी है। लंबे समय से हम ऐसे नियम की मांग कर रहे थे, जिससे श्रमिकों को न्याय मिले।”

प्रशासन की चेतावनी

श्रम विभाग ने सभी फैक्ट्री मालिकों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि वे नियमावली का कड़ाई से पालन करें। विभागीय अधिकारियों की टीम समय-समय पर औचक निरीक्षण भी करेगी। उल्लंघन पाए जाने पर फैक्ट्री मालिक पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द तक की कार्रवाई की जा सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

4 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

6 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

6 hours ago