चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार

भोजपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी एसटीएफ और पुलिस को मंगलवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी, जब बिहिया इलाके में अपराधियों से आमना-सामना हो गया। यह मुठभेड़ सुबह करीब छह बजे बिहिया-कटेया पथ पर नदी के समीप हुई।

सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने इलाके में दबिश दी थी। खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इस दौरान चली गोलियों में दो अपराधी घायल हो गए जबकि तीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

  1. बलवंत कुमार (उम्र 22 वर्ष) – पिता जंगबहादुर सिंह, निवासी लीलाधरपुर परसिया, बक्सर जिला।
  2. रविरंजन सिंह (उम्र 20 वर्ष) – पिता केश्वर सिंह, निवासी चकरही, बिहिया, भोजपुर जिला।

दोनों घायल अपराधियों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के और कौन-कौन सदस्य इस हत्याकांड में शामिल रहे हैं।

चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़ा मामला
ज्ञात हो कि गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या ने भोजपुर सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। यह मुठभेड़ उसी मामले की जांच के सिलसिले में हुई कार्रवाई का हिस्सा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से चंदन मिश्रा हत्याकांड की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का बयान:
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “यह मुठभेड़ हमारी सतर्कता और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़ी पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।”

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस गश्त और निगरानी को बढ़ा दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

10 minutes ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

5 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

5 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

7 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

7 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

7 hours ago