उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ा तोहफा, बनेगा नया निगम – वेतन व सुविधाएं बढ़ीं

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें समय से वेतन-सुविधाएं दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में अब उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का गठन किया जाएगा। यह निगम कंपनी एक्ट-2013 के सेक्शन-8 के तहत पब्लिक लिमिटेड (नॉन-प्रॉफिटेबल) कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड होगा।

निगम का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्सिंग एजेंसियों का इम्पैनलमेंट, ब्लैकलिस्टिंग, पैनल्टी, मानीटरिंग व मानक निर्धारण करना होगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए एजेंसियों का पंजीकरण जेम पोर्टल पर तीन वर्ष के लिए होगा।

निगम की प्रमुख व्यवस्थाएं आउटसोर्स कर्मियों का पारिश्रमिक, ईपीएफ, ईएसआई हर माह की 5 तारीख तक जमा होगा।आरक्षण का लाभ एससी/एसटी, ओबीसी, पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों, दिव्यांगजनों व महिलाओं को मिलेगा।कर्मियों का चयन लिखित परीक्षा, अतिरिक्त योग्यता व स्थायी निवास के आधार पर होगा।कर्मियों को ईएसआईसी (मेडिकल व मातृत्व अवकाश) और ईपीएफ (पेंशन, बीमा, पारिवारिक पेंशन) की सुविधाएं मिलेंगी।नियमित/सृजित पदों के स्थान पर सेवाएं नहीं ली जाएंगी।कर्मियों को हटाने का निर्णय एजेंसी निगम की सहमति से ही करेगी।निगम के खर्च के बाद सर्विस चार्ज का हिस्सा वेलफेयर फंड में जाएगा।

न्यूनतम पारिश्रमिक (श्रेणीवार) श्रेणी-1 : चिकित्सीय, अभियंत्रण, व्याख्यान, लेखा, अनुसंधान सेवाएं – ₹40,000/-

श्रेणी-2 : कार्यालयीय/आशुलिपिकीय स्तर-2, नर्सिंग, फार्मेसी, परामर्शदाता, सांख्यिकी सेवाएं – ₹25,000/-

श्रेणी-3 : कार्यालयीय/आशुलिपिकीय स्तर-3, डाटा प्रोसेसिंग, पैरामेडिकल, इलेक्ट्रीशियन, वाहन चालक – ₹22,000/-

श्रेणी-4 : लिफ्ट ऑपरेटर, कार्यालय अधीनस्थ, भंडारण, डाक, खान-पान, बागवानी, सुरक्षा, फायर, सैनिटेशन आदि सेवाएं – ₹20,000/-

संगठनात्मक ढांचा निगम में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, सलाहकार समिति, निगम मुख्यालय के साथ-साथ शासन, मण्डल, जिला और स्थानीय स्तर पर मानीटरिंग कमेटी बनाई जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago