आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा निवासी पप्पू साहनी की 14 वर्षीय पुत्री सुनीता का शव मंगलवार दोपहर आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत कटहरा टोला समय स्थान निवासी पप्पू साहनी पुत्री सुनीता उम्र 14 वर्ष बागापार चौराहा स्थित इण्डियन पब्लिक स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा थी। वह रोजाना की तरह सोमवार को पढ़ने गयी थी। छुट्टी होने के बाद घर पहुंची शाम लगभग 6 बजे घर से निकल कर कही चली गयी। देर रात तक जब वह घर नही पहुंची तो परिजन खोजना प्रारम्भ किए।लेकिन पता नही चला,परिजन नात रिश्तेदारों के वहां सम्पर्क किये तो पता नही चला। पुरी रात परिजन लड़की के खोज बिन में लगे रहे । मंगलवार को दोपहर गांव की कुछ औरतें
बागीचे के तरफ गई तो शव आम की डाल में लटकता देख शोर मचाया शोर सुन कर परिजन सहित गांव के तमाम लोग जुट गए और परिजनों ने घटना की सूचना बागापार चौकी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया साथ ही घटना के बारे मे अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया सूचना मिलते ही सीओ सदर कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह व स्काट टीम मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया साथ ही घटना से जुड़े कुछ सबूत अपने साथ उठा ले गए।पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी हाउस महराजगंज भेज दिया। साथ ही घटना के बारे में पुलिस बिंदु वार जांच करने में जुट गई है।
गौरतलब बात यह है कि लड़की के गले में उसी के दुपट्टे से फंदा लगाया गया है। और घटना के समय लड़की का पैर जमीन से टकराता दिखा। लड़की के बाएं हाथ पर पेन से लिखा है कि सुनीता अपने से मर गया साथ पढ़ रहा भाई अमरनाथ ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद रास्ते मे बागापार के कुछ युवक मोटरसाईकिल से बहन का पीछा कर रास्ते मे रोक कर छीटा कसी करते थे। हमें देखने पर लोग भग जाते थे जिसकी शिकायत पिता को कई बार दिया है। लड़के के कहने के अनुसार परिजनो ने तीन लोगो पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।तीनो लोगो को पुलिस कोतवाली ले जाकर पूछ-ताछ कर रही है। वही छात्रा के बैग से कापियों में लिखे मोबाइल नम्बर भी मिले है।
इस सम्बंध में बागापार चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों को पूछ-ताछ के लिए लाया गया है। मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस महराजगंज भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट से घटना का खुलासा किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

9 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

9 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

9 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

9 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

9 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

9 hours ago