उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला:अब 1 किमी से अधिक दूर और 50 से अधिक छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूल नहीं होंगे मर्ज

अभिभावकों और शिक्षकों की आपत्ति के बाद लिया गया निर्णय

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)परिषदीय स्कूलों के विलय को लेकर प्रदेशभर में हो रहे विरोध के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रहित में बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित किसी भी प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालय का विलय अन्य स्कूल में नहीं किया जाएगा। साथ ही, जिन विद्यालयों में 50 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं, वे भी विलय प्रक्रिया से बाहर रहेंगे।

यह जानकारी प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि “सरकार बच्चों की सुविधा और अभिभावकों की सहूलियत को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। कई जिलों से अभिभावकों और शिक्षक संगठनों द्वारा स्कूल विलय को लेकर आपत्तियां आई थीं, जिन पर गंभीरता से विचार किया गया है।”

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य में संचालित हजारों परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या में भारी अंतर देखा जा रहा था, जिसके चलते शिक्षकों का मानक अनुपात प्रभावित हो रहा था। सरकार का तर्क था कि कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के एकीकरण से संसाधनों का समुचित उपयोग हो सकेगा। लेकिन अभिभावकों ने छोटे बच्चों की लंबी दूरी तक स्कूल आने-जाने की समस्या और शिक्षकों ने स्थानांतरण और समायोजन से उत्पन्न व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।

सरकार के इस फैसले के बाद अब केवल उन्हीं स्कूलों के मर्जर पर विचार होगा, जिनकी आपसी दूरी एक किलोमीटर के भीतर हो और जहां छात्र संख्या 50 से कम है।
1 किमी से अधिक दूर स्थित स्कूलों का नहीं होगा विलय
50 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय रहेंगे विलय से बाहर
अभिभावकों और शिक्षक संगठनों की आपत्तियों को देखते हुए लिया गया निर्णय
बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि: संदीप सिंहय
ह फैसला उन सैकड़ों गांवों और कस्बों के लिए राहतभरा माना जा रहा है, जहां विद्यालय ही बच्चों की शिक्षा का एकमात्र सहारा हैं। शिक्षक संगठनों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे जनहित में बताया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

55 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

3 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

3 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

4 hours ago