गो-तस्करी करते दो गिरफ्तार, एक गोवंशीय पशु व पिकअप वाहन बरामद

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया की लार थाना पुलिस ने गो-तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ल के पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से गोवंश को बिहार ले जाया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना लार की पुलिस टीम ने दोगारी मिश्र क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन (संख्या UP 52T 4662) को रोका। जांच में वाहन से एक गोवंशीय पशु बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों—बलेन्द्र यादव पुत्र जुगुल यादव तथा मनीष यादव पुत्र गुड्डु यादव, दोनों निवासी दोगारी मिश्र, थाना लार, जनपद देवरिया—को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लार में मुकदमा अपराध संख्या 269/2025 धारा 3/5A/8 गोहत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामग्री:एक गोवंशीय पशु एक पिकअप वाहन (UP 52T 4662)गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:उप निरीक्षक आनन्द राव,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता,हेड कांस्टेबल दिनेश यादव,हेड कांस्टेबल महबूब खां सभी थाना लार, देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गो-तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

13 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago