अपने गीत व डांस से दर्शकों का खूब किया मनोरंजन
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। ऐतिहासिक ददरी मेले के भारतेंदु मंच पर रविवार की देर रात सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जमकर धमाल मचाया भोजपुरी नाइट्स आयोजन के तहत अक्षरा ने अपने गीतों से लोगों को जमकर झुमाया उसके बाद तमाम गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति कर सबकी वाहवाही लूटी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बांसडीह विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुर संग्राम के प्रतिभागी रह चुके शुभम सिंह ने ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से कार्यक्रम की बाद मंच पर अक्षरा सिंह पहुंची। अक्षरा के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों खासकर युवाओं ने तालियों की गूंज से स्वागत किया। अक्षरा ने भी सभी को उनके मनपसंद भोजपुरी गाने और हिंदी गानों को सुनाकर खूब मनोरंजन किया। इसके बाद रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुति की, जिसमें युवाओं ने भी उनका बखूबी साथ दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सहित नगर पालिका व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…