भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के एक होटल में लगाई फांसी

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। सारनाथ के एक होटल में रविवार को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरा नंबर 105 में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। अभिनेत्री आकांक्षा के आत्महत्या की वजह का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था।
आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की निवासी वाली थीं। वह रात में शूटिंग के बाद होटल में गई थीं और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मेकअप मैन ने आकांक्षा दुबे को फोन किया। फोन न उठाने पर मेकअप मैन होटल पहुंचा। वहां आकांक्षा के कमरे का दरवाजा बंद था। होटल के कर्मियों ने मेकअप मैन को बताया कि आकांक्षा ने सुबह से नाश्ते के लिए ऑर्डर नहीं किया है। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई जबाब नहीं आया तब उन्होंने पुलिस को बुलाया।
होटल मैनेजर ने पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला। एसीपी सारनाथ ने उनके मोबाइल समेत अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।

आत्महत्या के कुछ ही देर बाद आकांक्षा दुबे का आखिरी भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा ने 2019 में फिल्मों में डेब्यू किया था।
आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकांक्षा दुबे फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं। फिलहाल वीडियो डिलीट हो चुका है। इसके अलावा देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने भोजपुरी गाना ‘हिलोर मारे’ पर बेली डांस करते नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था।
पुलिस कमिश्नर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि ”होटल सोमेंद्र के रूम नंबर 105 में रविवार सुबह एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जानकारी पर पता चला कि वह भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे थीं। वे शूटिंग के सिलसिले में बनारस आई थीं और 22 मार्च की रात होटल में रुकी थीं। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनका परिवार काफी समय से महाराष्ट्र में रहता है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

गगहा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर–वाराणसी हाईवे पर करवल मझगांवा स्थित करवल माता मंदिर के पास…

26 minutes ago

देश के सपूत सूबेदार हरी बहादुर सिंह जम्मू-कश्मीर में हुए शहीद

गोरखपुर एयरपोर्ट पर 3:15 बजे पहुंचेगा पार्थिव शरीर गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देश की रक्षा…

30 minutes ago

“नए चेहरे, नई जिम्मेदारियाँ: देवरिया पुलिस में तबादलों से बदलेंगे सुरक्षा समीकरण”

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुलिस विभाग में फेरबदल का दौर जारी है। जिले के…

50 minutes ago

सिकंदरपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गैस सिलिंडर चोरी का आरोपी समीम कुरैशी गोली लगने से घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए…

1 hour ago

“धन, धर्म और प्रेम का संगम: दीपावली महापर्व की आध्यात्मिक महिमा”

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर अगर हम गहराई से देखें तो भारत में करीब करीब हर…

1 hour ago

जातिवादी राजनीति अभिशाप — बिहार के विकास की सबसे बड़ी बाधा

बिहार, जो कभी ज्ञान और संस्कृति का केंद्र माना जाता था, आज भी जातिवादी राजनीति…

1 hour ago