भीमपुरा थाना पुलिस को सफलता मिली

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भीमपुरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद करने के साथ ही अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भीमपुरा थाने पर वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दिया गया कि मेरी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 137 (2), 87, 61(2) बीएनएस पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरु कर दिया। शनिवार को भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल मय हमराह उप निरीक्षक मो. वहीद, कां. घनश्याम यादव व महिला कां. पूजा यादव क्षेत्र में मामूर थे।

इसी बीच, मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में आकाश साहनी पुत्र बुद्धु साहनी (निवासी सिधागर घाट, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर) को भीमपुरा चौराहे से गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को बरामद कर नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द कर दिया। विवेचना के दौरान न्यायालय के समक्ष पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा में धारा 65(1) बीएनएस व 5 (एल)/ 6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

8 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

9 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

9 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago