पुलिस ने की धरपकड़ कीलगातार दूसरे दिन मुठभेड़

पुलिस ने रविवार की भोर में मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शाहपुर पुलिस की लगातार दूसरे दिन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। शनिवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान फरार होने में
कामयाब रहे आरोपी अनूप यादव का सामना देर रात पुलिस से हो गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में की गई फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर 2 के दहला टोला निवासी अनूप यादव पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है।
शनिवार की भोर में पुलिस को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर पिपराइच रोड होते हुए पशुओं को उठाने आ रहे हैं। पुलिस सतर्कता की दृष्टि से चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप आती दिखी। उसे रोकने का इशारा किया गया लेकनि पिकअप सवार भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा
किया तो 2 तस्कर कूदकर भाग गए। एक तस्कर साहब अंसारी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अनूप यादव व साहब का सगा भाई रोजिद अंसारी फरार हो गए थे। 24 घंटे के भीतर ही अनूप भी पकड़ा गया।
शाहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अनूप यादव अपाचे बाइक से घूमते देखा। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे अभियुक्त घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व अपाचे बाइक बरामद की गई।
अनूप पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 29 मुकदमे दर्ज हैं। 2020 में उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। 22 दिसंबर 2024 को भी गो तस्करों की जांच में जुटी पुलिस को एक पिकअप दिखी थी। पिकअप का पीछा किया गया तो तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। उसमें गोवंश मिले थे। अनूप यादव भी उन तस्करों में शामिल था। लगातार फरार रहने में कामयाब अनूप इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

निपुण भारत व पोषण योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

कायाकल्प कार्यों में देरी पर फटकार, कुपोषण दूर करने को मिशन मोड में काम के…

4 hours ago

जिला कारागार में बच्चों के संरक्षण पर फोकस, ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के तहत निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला कारागार में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी…

4 hours ago

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिला आपदा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और चिकित्सा संबंधी…

4 hours ago

झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जनपद…

4 hours ago

अज्ञात नंबर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, कार्रवाई न होने पर प्रोफेसर ने एसएसपी से लगाई गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर…

5 hours ago

लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

5 hours ago