देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत थाना भटनी पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री शिवप्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वांछित अभियुक्त चांदपार अण्डरपास के पास मौजूद है। तत्परता दिखाते हुए भटनी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:
नाम: जगदीश उर्फ राज जायसवाल पिता का नाम: हीरालाल जायसवाल निवासी: थाना क्षेत्र भटनी, जनपद देवरिया यह अभियुक्त थाना भटनी पर दर्ज मुकदमा संख्या 118/2025, धारा 64, 87, 137(2) बीएनएस एवं 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:उप निरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, थाना भटनी,उप निरीक्षक फुलचन्द यादव, थाना भटनी, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव, थाना भटनी
पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की प्रशंसा की है और भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…