भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के जिला अध्यक्ष राधे प्रयाय चौहान ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली। को संबोधित मांग पत्र द्वारा:- जिलाधिकारी जिला-देवरिया। को सौप जिसमे निम्न मांगे की देवरिया जिले की सभी चीनी मिलें तत्काल चालू की जाएं। आज पूरे भारत देश में 90 प्रतिशत भूमि विवाद बढ़ रहे हैं। इसको समाप्त करने तथा रामराज की स्थापना के लिए सम्पूर्ण भारत में एक परिवार के पास दो एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए। शेष भूमि गरीबों में वितरित की जाए,देवरिया जिले के सभी गांवों से ग्राम सभा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। ग्राम-सरौरा तहसील देवरिया जनपद देवरिया के मंगरू चौराहा स्थित आराजी संख्या 75 मि क्षेत्रफल 0.0130 हेक्टेयर भूमि रामश्रवेश व रमेश राजभर पुत्र रामजतन के मध्य विवादित है, जिसके सम्बन्ध में माननीय सिविल जज (न्यायाधीश) कक्ष संख्या 10 देवरिया के न्यायालय में मामला विचाराधीन है।

साथ ही 30.12. 2023 को दोनो पक्षों मध्य मारपीट हुई थी।
जिसमें रामसर्वेस की पत्नी सुमित्रा देवी के सिर में गम्भीर चोटें आई। तथा रमेश राजभर ने सुमित्रा देवी के साथ छेड़छाड़ भी की तथा उसका ब्लाउज भी फाड़ दिया। मारपीट में रामसर्वेस राजभर पुत्र आयुष राजभर की पलक फट गई। प्रीति राजभर पुत्री राम सर्वेस भी बुरी तरह घायल हो गई। लेकिन सुरौली थाने की पुलिस ने के खिलाफ विपक्षी से लाभान्वित होकर में धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत प्राथमिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे है।
। पुलिस मूकदर्शक बनी देख रही है। अतः अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
सुरौली थाने से संबंधित घुसपैठिए पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए। मुसाफिर यादव पुत्र स्वर्गीय जमुना यादव निवासी ग्राम सरौरा थाना-सुरौली जिला-देवरिया, 302 आईपीसी के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
यह कि एस. संख्या- 666 क्षेत्रफल 0.0450 हेक्टेयर पुरानी परती है तथा एस. संख्या- 667 क्षेत्रफल 0.0160 हेक्टेयर चकरोड है तथा एस. संख्या- 668/855 क्षेत्रफल 0.0120 हेक्टेयर बंजर (देई माई का स्थान) है जो ग्राम सरौरा तहसील व जिला देवरिया में स्थित है जो ग्राम सभा की भूमि है। मुसाफिर यादव पुत्र स्व. जमुना यादव अवैध कब्जा किये हुए हैं। तथा चकरोड में दीवार बना ली है। जिसे संबंधित ग्राम सभा की लेखपाल ममता सिंह रिश्वत लेकर बचा रही है। कृपया अवैध कब्जा हटवाया जाये तथा लेखपाल को बर्खास्त किया जाये।यह कि एस. संख्या- 723 श्री गुलाब पुत्र खखनू व प्रभुनाथ पुत्र मंगल निवासीगण ग्राम सरौरा तहसील व जिला देवरिया से अवैध कब्जा हटवाया जाये।कि राजेश गिरी, उमेश गिरी, अवधेश गिरी व रमेश पुत्रगण स्वर्गीय रामचन्द्र गिरी निवासी ग्राम सरौरा तहसील देवरिया नं. 576 के कब्जे में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न किया जाये। सम्पूर्ण भारत में पेट्रोल पम्पों पर तेल भरते समय चोरी की जा रही है। कृपया चोर पेट्रोल पम्प स्वामियों के लाइसेंस निरस्त किये जायें।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

1 hour ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

2 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

2 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

2 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago