शव मिलने से मचा हड़कंप स्थानीय पुलिस सहित डीएसपी मैरवा के द्वारा मौके का निरक्षण कर आवश्यक निर्देश:परिजन खौफ में

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) बिहार राज्य स्थित सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र स्थित मुड़ियारी ग्राम के झरही नदी तट पर गुरुवार को बीते दिनों से गांव से लापता युवक का शव मिला है। जिससे आस पास के लोगों में खौफ व्याप्त है। वहीं घटना की सूचना पर तत्काल पहुंच कर स्थानीय पुलिस एवं डीएसपी/एसडीपीओ मैरवां ने घटना स्थल की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी वहीं सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मैरवा प्रमोद साह ने अपने दलबल सहित घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान जिला मुख्यालय को भेज दिया है ।शव मिलने की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान मुड़ियारी गांव के उमेश गोंड के लापता 30 वर्षीय पुत्र दिलीप गोंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर नुकीले हथियार से वार कर गले को भी दबाए जाने के निशान एवं शरीर पर कई जगह गंभीर चोट देखा गया है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी/एसडीपीओ मैरवा अजीत प्रताप सिंह, एवं इंस्पेक्टर मुकेश झा ने घटना स्थल पहुंचकर ब्लड के सैंपल ले कर जांच हेतु घटना स्थल की मिट्टी व अन्य जरूरी चीजें एफएसएल जांच के लिए लिया है।मृतक के परिजनों के मुताबिक दिलीप प्रतिदिन अपने दोस्तो के साथ घूमने जाता था। वहीं बुधवार को भी घर से खाना खाकर निकला था किन्तु रात 11 बजे तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गये.और खोजबीन शुरू कर दिए थे।परिजनों ने जब दोस्तों से संपर्क किया उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया था।वही गुरुवार को घर वाले ढूंढते हुए जब झरही नदी के किनारे पहुंचे तो दिलीप एक कचड़े के ढेर में मृत हाल में पड़ा हुआ था। वहीं शव को चोटिल अवस्था मे देख मृतक का भाई दहाड़े मार– मार कर रोने लगा।इस संबंध में एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि मृतक की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंका गया था। जिसका हमारी टीम ने घटना स्थल से ब्लड सैंपल सहित घटना स्थल से मिट्टी एवं अन्य आवश्यक चीजें एफएसएल जांच के लिए एकत्र किया है।पुलिस मृतक के दोस्तो के संपर्क में है उनके मोबाइल नम्बर की जांच की जा रही है । बहुत जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश /उद्वभेदन कर दिया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago