बलिया(राष्ट्र की परम्परा)सीयर ब्लाक अंतर्गत मुहम्मदपुर निवासी शिक्षक डॉ. कमलेश कुमार वर्मा के पुत्र प्रत्युष रंजन वर्मा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर माता पिता, परिजन एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है। प्रत्युष रंजन वर्मा की आल इंडिया रैंकिंग 8150 व कैटगरी रैंक 3314 है। प्रत्युष के चाचा डा. सत्येन्द्र कुमार वर्मा सीएचसी सीयर में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं।
प्रत्युष रंजन की प्रारंभिक शिक्षा गंगोह सहारनपुर से पूरी हुई, जहां इनके पिता इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। प्रत्युष रंजन वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय मां प्रतिभा वर्मा, पिता डॉ कमलेश कुमार वर्मा तथा दादा प्रभुनाथ वर्मा, बहन डॉ प्रियंवदा वर्मा व समस्त परिवार व गुरुजनों को दिया है। मां तारा पॉली क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ सत्येंद्र वर्मा ने अपने भतीजे की सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…
29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…
Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…