
सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। मंडल सादुल्लानगर की सदस्यता कार्यशाला तुलसी विद्या मंदिर में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामकरन मिश्रा उपस्थित रहे।मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी सादुल्लानगर मण्डल अपने मण्डल के अंतर्गत पचास हजार सदस्य बनाएगी।जिला उपाध्यक्ष राम करन मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया की इस सदस्यता अभियान में जिले से लेकर के बूथ समिति के सभी कार्यकर्ता लगने वाले है एक बार पुनः सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी सदस्यता के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने वाली है। उन्होंने बताया है की पुरानी कार्यकारणी को समाप्त करके नए सदस्य बनाए जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं को 8800002024 पर मिस कॉल करके नए सदस्य बनाना है। जिसका शुभारंभ 1 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे। उसके बाद 3 सितंबर से सभी लोगों को जुट जाना।
सदस्यता कार्यशाला में मुख्यरूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद तिवारी, बहरैची प्रसाद गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, रमेश चौहान, दीपचंद जायसवाल, सुमित सिंह, अखिलेश मिश्रा, लल्लू गुप्ता ,राम अवध शर्मा व समस्त मंडल के पदाधिकारी व सेक्टर प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष व सभी बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।।
