सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने आज पार्टी का 45 वें स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के अगुवाई में पार्टी कार्यालय पर केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराकर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का वचन लिया। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज 45 से स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है तथा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इसका श्रेय जाता है, आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है तथा इस पार्टी की सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनने का जो सपना देखा है वह अवश्य ही साकार होगा। साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंक देने के लिए आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष अमर दत्त यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जोश एवम सकारात्मक ऊर्जा के पार्टी के लिए खड़ा है तथा यही पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का सपना भी रहा। शून्य से शिखर तक का सफर आज कार्यकर्ताओं के बल पर ही बना है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू पुनीत यादव त्रिपुनायक विश्वकर्मा , वरिष्ठ नेता ब्रजेश उपाध्याय, प्रमोद सिंह, मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा विनय तिवारी मोहित मद्धेशिया गुलाम हसन शिवजी जायसवाल नागेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…