भरत मिलाप व पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

एसडीएम व सीओ ने मूल बिंदु समस्याओं पर की चर्चा

मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
भरत मिलाप को लेकर व बारावफात पीस कमेटी की शुक्रवार शाम एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में बैठक स्थानीय थाना परिसर में हुई, जिसमें सभी दल व चौकी समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें भरत मिलाप व चौकी समितियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों को अवगत कराया।

मुंगराबादशाहपुर थाना परिसर में पूर्वांचल के ऐतिहासिक भरत मिलाप को संपन्न कराने को लेकर एसडीएम मछलीशहर व सीओ विद्युत विभाग एसडीओ ने नगर के सभी दलों व चौकी समितियों के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं को सुना और उनको आश्वस्त किया। इस दौरान तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष विश्वामित्र टंडन ने अधिकारियों को मेले के सभी कार्यक्रमों से अवगत कराया और बताया कि पुरानी सब्जी मंडी के रामलीला मैदान में साढ़े आठ बजे ऐतिहासिक भरत मिलाप होगा और उसके बाद नौ बजे से विभिन्न चौकी समितियां प्रतापगढ़ रोड मछलीशहर रोड व जंघई रोड से विभिन्न चौकियां धीरे धीरे अपने निर्धारित समय से कार्यक्रम व प्रदर्शन दिखाते हुए नगर में प्रवेश करेंगी। जो कुल दस दल से होकर गुजरेगी। एसडीएम व सीओ ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मद्देनजर पुलिस बल मौजूद रहेगी व भ्रमणशील रहेगी और चप्पे चप्पे पर प्रशासन मौजूद होकर निगरानी रखेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

6 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

7 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

7 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

7 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

7 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

8 hours ago