Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशSVPG कॉलेज में भारत माता पूजन का किया गया आयोजन

SVPG कॉलेज में भारत माता पूजन का किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष मे भारतीय शिक्षण मण्डल-युवा आयाम रिसर्च फार रिसर्जनस फाऊंडेशन द्वारा आयोजित भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व भारत माता और सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर प्राचार्य, शिक्षको और कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि कर उन्हे नमन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने कहा कि आज ही के दिन 1943 मे पोर्ट ब्लेयर पर सुभाष चन्द्र बोस ने भारत की आजादी की ध्वज फहराया था। प्राचार्य ने अपने संबोधन मे कहा कि देश का एक हिस्सा 15 अगस्त 1947 से पहले ही आजाद हो गया था। सुभाष चंद्र बोस के प्रयासो से आज का दिन भारतीय इतिहास मे स्वर्ण अक्षरो मे अंकित है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रोफेसर मंशा देवी, प्रोफेसर अरविंद कुमार, डाॅ० विवेक मिश्र, मंतोष मौर्य, डाॅ० विद्यावती गुप्ता, पुनीत सिंह ,सत्येन्द्र पाण्डेय, विनित त्रिपाठी, खालिद चिश्ती, दानिश अजहर इत्यादि सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments