
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा भाजपा के दस वर्ष के शासन के अन्याय काल के विरोध में आम जनता को न्याय दिलाने के लिए चलाई जा रही है। उक्त बातें टाउन हॉल स्थित जिला कार्यालय पर बताते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा।उन्होंने कहा कि जनपद से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा के उत्तर प्रदेश की सीमा चंदौली जनपद के बाबतपुर में पहुंचने पर वहां जाकर यात्रा में शामिल होंगे। आज भाजपा के सरकार में किसान,नौजवान छात्र,व्यापारी व आमजन के साथ अन्याय हो रहा है।किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।नौजवान रोजगार के लिए परेशान है। जनता मंहगाई से त्राहि त्राहि कर रही है। व्यापारी जीएसटी बिल के सही तरीके से नही लागू होने से व्यापार बंद करने पर मजबूर है।अब देश की जनता कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को बदलने के लिए तैयार है। अपने एक भी चुनावी वादे को इस सरकार ने पूरा नहीं किया। दो करोड़ नौकरी देने का वादा छलावा साबित हुआ। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं।उर्वरक के बढ़ते दाम को भी कम नहीं किया जा रहा है।जनपद की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है। स्वास्थ्य व्यवस्था खराब हालत में है, सरकारी अस्पतलों में दवा के अभाव के कारण आमजन को बाहर से दवा खरीदना पड़ रहा है।इन सभी समस्याओं से देश की जनता को न्याय दिलाना ही चल रही न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस