अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के भरत जिलाध्यक्ष, देवीशरन महामंत्री चुने गये

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शिकारपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बल्लोखास स्थित मंदिर में मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी की जिला मासिक बैठक हुई। जिसमें संगठन का गठन किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार मिश्र रहे। उनकी संस्तुति पर भरत योगी को जिलाध्यक्ष, देवीशरन प्रजापति को महामंत्री नियुक्त किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष राष्ट्रीय व लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार मिश्र ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ होते हैं जो कड़ी मेहनत के बदौलत एक लम्बा सफर तय होती है और नये परिणाम की ओर ले जाता हैं। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी विजय कुमार मिश्र को विजयी बनाने के लिये अभी से जुट जाने निर्णय लिया। इस दौरान राधेश्याम पाण्डेय, वृंदावन पाण्डेय, अमित, राजीव मिश्रा, देवी शरन प्रजापति, भरत योगी, रामजतन, सुनील, गोविन्द, राजेश चौधरी, शेष मणि, गुड्डू चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

22 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

22 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

23 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago