शिवालय बाग मन्दिर प्रांगण में भजन कीर्तन के साथ भन्डारे का किया गया आयोजन

नशा मुक्त समाज बनाने के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पौराणिक पांडव कालीन शिवालय बाग़ शिव मन्दिर परिसर में प्रतिनिधियों के साथ सामुहिक भजन कीर्तन व हवन पूजन कर नशा उन्मूलन तथा जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया,उपस्थित लोगों ने नशा को मानवता के प्रति गम्भीर अपराध बताते हुए समाज मे नशा के खिलाफ जन-जागरण महाअभियान चलाए जाने का सामूहिक संकल्प भी दोहराया।
नानपारा नगर क्षेत्र स्थित शिव मन्दिर शिवालय बाग परिसर में मन्दिर प्रबंधन , महामना मालवीय मिशन , गायत्री परिवार , जय गुरुदेव परिवार , आर्य समाज , सनातन व साधु सन्तों कल्याण परिषद के प्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने राम नाम भजन संकीर्तन व हवन का आयोजन किया।कार्यक्रम आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की नानपारा परिक्षेत्र व विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में नशा का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है अबतक इसकी चपेट में आकर सैंकडो तरुण युवा बर्बाद हो चुके हैं इसपर नियंत्रण न पाया गया तो हालात भयावह होंगे,शिवालय बाग महन्त वीरेन्द्र गिरी महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा की नशा समाजिक अभिशाप है साधु सन्तों का दायित्व बनता है कि वे गाँव-गाँव में प्रवास कर नशा से दूर रहने का लोगों को संकल्प दिलाए तथा अवैध नशा कारोबार से लोगों को दूर रहने का आवाहन करें तभी नशा पर पूर्ण नियंत्रण सम्भव हो सकेगा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता राहुल पाण्डेय ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी किसान परिषद अध्यक्ष केशव पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सन्त समाज के राघव , मलमास पूरी , विनोद व लक्ष्मण दास , गायत्री परिवार से जुड़े प्रभात श्रीवास्तव , समाजसेवी मोनू जायसवाल , दीपू पोरवाल , वैभव , जिला प्रधान संगठन प्रवक्ता धीरेन्द्र शर्मा , सिख समाज से जुड़े किसान नेता सुखविंदर सिंह , सरदार जसप्रीत सिंह , समाजसेवी अनिल पाण्डेय , किसान नेता महेन्द्र सिंह , हरिओम शुक्ल एडवोकेट , पर्यावरणविद धमेन्द्र कांत व ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव तथा समाजसेवी एडवोकेट जयदीश श्रीवास्तव , ग्राम प्रधान संगठन जिला उपाध्यक्ष तकम्म्स खां,किसान नेता तिलक राम वर्मा , निर्भय श्रीवास्तव समेत सैकड़ों सनातन धर्मी व समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।
तहसील प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार हर्षित त्रिपाठी व राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ मौर्य के द्वारा साधु संतों व विरक्त लोगो को कम्बल ओढाकर तथा समाजसेवियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित भी किया गया,समापन अवसर पर नानपारा वन्य क्षेत्र के सौजन्य से शिवालय बाग मन्दिर परिसर में जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए उपस्थित लोगों ने हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी किया तथा आयोजित सहभोज कार्यक्रम में सहभागिता किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

5 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

23 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago