बरेली मण्डल आयुक्त कार्यालय पर गरजी भकियू चढूनी

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मण्डलीय मासिक पंचायत मण्डल आयुक्त कार्यालय पर हुई । जिसमें मण्डल के पीलीभीत, बदायूँ, बरेली, शाहजहांपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश महासचिव सरदार सतिंदर सिंह घुम्मन के नेतृत्व में मंडलायुक्त को 12, सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
भाकियू चढूनी की मण्डलीय महापंचायत में सभी जिलाध्यक्ष ने अपने अपने जनपदों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा। बदायूँ जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बदायूँ जनपद का नेतृत्व किया।
बरेली मण्डल अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह गिल ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,किसान दुःखी है और प्रशासन अपनी मनमानी पर उतारू है किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। यदि प्रशासन अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं लायी तो मण्डल में एक बड़ा आंदोलन निश्चित ही होगा। पंचायत में बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष आसिम उमर ने कहा जनपद बदायूँ में आवारा गौवंश के साथ आवारा बन्दर व जंगली सूअर भी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना होगा। किसान पहले से ही कर्ज़दार है अगर फसलें इसी तरह उजड़ती रहीं तो वो दिन दूर नहीं किसान भूमिहीन हो जायेगा।
ज़िला प्रभारी अजब सिंह व वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने संयुक्त संबोधन में कहा जनपद बदायूँ में चकमार्ग बड़ी संख्या में दबंगों के कब्ज़े में हैं, कई बार ज़िला प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं प्रशासन की लापरवाही की वजह से भोले भाले किसानों के दबंगों से झगड़े हो रहे हैं। राजस्व विभाग की मिलीभगत से दबंगों ने कब्ज़े किये हैं। किसान नेता सत्यवीर सिंह यादव ने कहा सरकार सड़कों को गड्डा मुक्त करने की बात करती है वहीं ज़िम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सड़कें गड्डा मुक्त नहीं हो पा रही हैं,जिससे प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं लोगों की जान जा रही है।
बदायूँ नगर अध्यक्ष आरिफ़ रज़ा ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा प्रशासन की मिलीभगत से भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। सोत नदी पर भूमाफियाओं के द्वारा किये गए अवैध कब्ज़े की कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जल्द भाकियू चढूनी इस को लेकर आंदोलन करेगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा गांवों में सरकारी नलकूप खराब हैं किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही है। जल्द ऐसे नलकूपों को ठीक कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जो मार्ग मंडी समिति के अधीन हैं वे काफी जर्जर हो चुके हैं स्कूली वाहनों, किसान वाहनों, एम्बुलेंस व पुलिस को गश्त में काफी दुश्वारी हो रही है मंडी समिति प्रशासन की लापरवाही की वजह से हादसे हो रहे हैं जल्द इनका निर्माण कराया जाये। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण में घोटाले हो रहे हैं जल्द भाकियू आंगनबाड़ी केंद्रों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के जिला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद, कुंवरगांव नगर अध्यक्ष इरफान अहमद, अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत माहेश्वरी,युवा जिलाध्यक्ष जोएब खान, छोटे, आशाराम, दिलशाद सैफी, वसीम खान, ओमकार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज, मोहम्मद इसरार, नंद मोहम्मद असलम किशोर, रामसरन, तबारक अली, राजाराम, उदयपाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

3 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

4 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

4 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

4 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

4 hours ago