शिवरात्रि पर्व को लेकर सी ओ गोरखनाथ एसीएम ने किया फ्लैग मार्च

सीआईएसएफ के जवानों के साथ पुलिस ने किया गोरखनाथ क्षेत्र का भ्रमण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष करवाने के लिए पुलिस ने एक तरफ जहाँ जिले भर में अभियान चला कर आमजनमानस में पुलिस की मौजूदगी का एहसास करवा रही है, तो वही शिवरात्रि पर्व को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिये पुलिस जनता के बीच पहुँच कर संवाद भी कर रही है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह व एसीएम अमित जैसवाल ने थाना प्रभारी गोरखनाथ जितेंद्र कुमार सिंह और सीआईएसएफ के जवानों के साथ गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयुपुर, जगेसर पासी चौराहा, अंसारी रोड, गोरखनाथ रोड, रसूलपुर, कामरेड नगर, जाहिदाबाद, नस्थमालपुर, कौड़ियाहवा आदि स्थानों पर पुलिस के जवानों के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ और थाना प्रभारी गोरखनाथ उन बूथ पर भी गए जहां पर लोकसभा चुनाव में मतदान होना है वहाँ पर सभी व्यवस्थाओं को देखा आसपास के लोगो से बातचीत भी किया, वही गोरखनाथ थाना क्षेत्र में शिव मंदिर पर भी पुलिस के अधिकारी गए शिवरात्रि पर्व पर होने वाली पूजा और मंदिरों पर लगने वाली शिव भक्तों की भीड़ आदि की क्या व्यवस्था है इसको लेकर भी व्यवस्थाओं को अधिकारियों ने देखा पैदल गस्त के दौरान। सीओ गोरखनाथ जनता से रुक रुक कर बात भी करते हुए नज़र आये सीओ गोरखनाथ लोगो से संवाद करते हुए कहा रहे थे कि किसी को भी अगर कोई भी दिक्कत परेशानी होती है तो फौरन पुलिस को सूचना दे आपकी सेवा में पुलिस 24 घंटे उपलब्ध है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

6 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

6 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

7 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

7 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

11 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

11 hours ago