Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के त्रि-शताब्दी स्मृति अभियान के संयोजक सह संयोजक नियुक्त

भाजपा के त्रि-शताब्दी स्मृति अभियान के संयोजक सह संयोजक नियुक्त

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर त्रि-शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के निमित्त संयोजक व सह संयोजकों को मनोनीत किया है। उन्होंने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को अभियान को सफलता पूर्वक संचालित कराने को कहा है। इस अभियान का संयोजक जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट को बनाया गया है। इसके अलावा आराधना पांडे, मारकंडे गिरी, विजय श्रीवास्तव, और संदीप पाल धनगड़ को सह संयोजक बनाया गया है। इनके मनोनयन पर सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद तिवारी आदि नेताओं ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments