नारायण सेवा संस्थान द्वारा नवरात्र के पावन पर भजन संध्या का किया गया आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नारायण सेवा संस्थान बरेठी के तत्वावधान में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर परिसर व संस्थान सभागार में नवरात्र पावन पर्व के शुभ अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।परिसर में उपस्थित आस्थावान जन व श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान की स्तुति कर देवी भक्ति गीत प्रस्तुत किया और समाज व देश के स्वस्थ एवं नव जागरण के लिये सामूहिक भजन कीर्तन आराधना कर सर्व समाज के मंगल की कामना किया।नारायण सेवा संस्थान प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष प्रभु नारायण ने कहा की समस्त सनातन धर्मावलंबी परिवार समाज एवं राष्ट्र के अखण्ड पूर्णता एवं स्वास्थ्य सवंर्धन के निमित्त नवरात्रि पर्व पर लगातार भजन कीर्तन , देवी स्तुति व अन्य धार्मिक अनुष्ठान का सामूहिक आयोजन करते हैं उसी क्रम में नारायण सेवा संस्थान से जुड़े आस्थावान व स्थानीय श्रद्धालु जनों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित होकर पूजन अर्चन कर भजन संध्या व रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया।
आयोजित कार्यक्रम व्यवस्थापक के डी सिंह एडवोकेट व कुमार सम्भव एडवोकेट ने बताया की नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से क्षेत्रीय शोषित दलित व वंचित समाज के महिला पुरुषों के स्वावलंबन हेतु तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मंदिर व्यवस्था प्रभारी मुकुल अवस्थी ने बताया की स्थानीय जन सहयोग से विशेषकर महिलाओं व बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बहुमुखी कार्यक्रम का आयोजन निरन्तर चलाया जा रहा है तथा धार्मिक वातावरण भी सृजित किया जा रहा है।मालवीय मिशन अवध क्षेत्र अध्यक्ष अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया की क्षेत्र मे बढ़ रहे नशा क्रय-विक्रय , उपभोग व उत्पाद पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है साथ ही विष मुक्त खेती हेतु स्थानीय किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग की ओर से बहुउद्देश्यीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सम्पर्ककर्ता प्रमुख बृजेश कुमार ने किया।आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियर देवकी नंदन महाराज व समाजसेवी
सुधीर गुप्ता ने अपने सहयोगियों स्वयं कुमार , लोकेश व छवि के साथ सुंदरकांड का सस्वर पाठ भी प्रस्तुत किया।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकृपाल गुप्ता , धर्म उपदेशक देवी प्रियंका शास्त्री , मुख्य शिक्षिका गुड़िया , समाजसेवी अमर सिंह , राखी राजकुमारी , समाजसेवी रवि श्रीवास्तव , अरविंद कुमार श्रीवास्तव , सरिता , राहुल समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर लोक कल्याण की कामना के साथ सामूहिक देवी आरती कर हवन भी किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

5 minutes ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

1 hour ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

2 hours ago

किशोरी के बयान के बाद बढ़ीं धाराएं, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए

नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

करनई की सड़कों पर संकट! तीन प्रमुख मार्ग बदहाल, हजारों ग्रामीण परेशान

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…

3 hours ago

चिता की आग में मीट पकाने का आरोप पड़ा भारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…

3 hours ago