
कर्मचारियों की समस्याओं पर की चर्चा
बदलापुर /महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को बेस्ट बहुजन कर्मचारी संघ के संस्थापक स्वर्गीय मनोज भाई संसारे के आशीर्वाद से, एक प्रतिनिधिमंडल, बेस्ट के महाप्रबंधक विजय सिंघल से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में महासचिव कुलदीप सिंह एवं उपाध्यक्ष विशाल सावंत, आगर सचिव अर्जुन शिंदे के साथ दीपक गायकवाड , केतन बोराडे, रफीक खान आदि प्रमुख थे। प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान बेस्ट महाप्रबंधक विजय सिंघल साहब ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण के लिए कर्मचारी नेताओं को पूर्ण आश्वासन भी दिया। सभी कर्मचारी नेताओं ने बेस्ट महाप्रबंधक का बुके देकर अभिनंदन किया।
