स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखाता बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय

सुखपुरा /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखाता बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय की सबसे बड़ी आबादी वाले ग्राम सभा सुखपुरा,जहाँ सरकारी धन से लाखों रुपये की लागत से बना कूड़ा निस्तारण केंद्र दो वर्षो से यहाँ बस्ती से बाहर सूखा कचरा और गीला कचरा निस्तारण करने के लिए लाखों रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण के साथ साथ ग्राम सभा के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या मे लाखो रुपये की लागत से ईट से बना पक्का गीला व सुखा रखने के लिए कुंडा दान व स्टील, टीन सेट से बना कूड़ा दान भी लगवाए गए ।लेकिन उसका कोई उपयोग नहीं है । ग्राम प्रधान ने वर्तमान में मुख्य बाज़ार मे ही बलिया सिकन्दरपुर मार्ग के पटरी के किनारे समस्त ग्राम सभा का कूड़ा एक जगह पुराने स्टेट बैंक के समीप इकट्ठा करवाया जा रहा है।जिसकी वजह से चारों तरफ दुर्गंध फैलने की वजह से स्थानीय लोगों के साथ साथ बाज़ार आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,साथ ही संचारी रोगों के फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है।लोगों का कहना है कि लाखों की लागत से जब कूड़ा निस्तारण केन्द्र बनकर आज दो सालों से तैयार है तो फिर कस्बे मे वह भी मुख्य बाजार मे इकठ्ठा करने का अवचित्य किया है यह समझ से परे हैं ।यह ग्राम प्रधान की उदासीनता का कारण बना हुआ है ।इस सम्बंध मे ग्राम पंचायत अधिकारी भरत कुमार सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि कुडा निस्तारण केन्द्र से बिजली मोटर चोरी हो गयीं थी अब लगभग नब्बे हजार रुपये की लागत से मोटर खरीद लिया गया है ।बहुत जल्द ही केन्द्र चालू किया जायेगा।यही नहीं सुखपुरा में सरकारी धन का दुरपयोग भी देखने को मिल रहा है।कभी ईंट का ,फिर लोहे के जाली का और अब स्टील का कुड़ेदान जगह जगह लगाया गया हो। कभी भी उसमें से कुड़ा भी नहीं निकाला जाता है।

Karan Pandey

Recent Posts

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

5 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

5 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

10 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

11 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

11 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

21 hours ago