कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को कोरया व धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत के आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीन नामांकन, नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति, स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम, निपुण अभियान आदि व लोकसभा चुनाव के निमित्त बूथ कक्षों पर सूचनाओं के लिखे जाने की जानकारी ली।
बीईओ ने कंपोजिट स्कूल सरिसवां, कंपोजिट स्कूल गुरवलिया, प्राथमिक बरमपुर यादव टोला, प्राथमिक विद्यालय दुमही, प्राथमिक विद्यालय चितहीं आदि का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय दुमही पश्चिम में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, मीनू के अनुसार भोजन बनता पाया गया। नामांकित 56 छात्रों में से 51 छात्र उपस्थित मिले। यहां का बेहतर शैक्षणिक वातावरण देखकर बीईओ ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 12 सप्ताह के स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम पर नोडल शिक्षक विशेष ध्यान दें। निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु योजनाबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य करें। नवीन नामांकन के लिए अभिभावकों से डोर टू डोर संपर्क कर उनके छह से 14 आयुवर्ग के पाल्यों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। बीईओ ने बूथ वाले विद्यालयों पर सूचनाएं अंकित करने व आवश्यक मतदाता सुविधाओं की स्थापना का निर्देश दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक बसंत शर्मा, नोडल शिक्षक प्रणव प्रकाश गिरी, आशीष मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…