पी एम आयुष्मान कार्ड योजना को लाभार्थियों नही मिलता लाभ

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ।प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना के डेढ हजार लाभार्थियों के कार्ड की स्वीकृति न मिलने से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला क्षेत्र में लगभग चार माह पहले प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना में शहरी क्षेत्र के 716 लाभार्थियों का डाटा फीड हुआ था। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के 803 ग्रामीणों का कार्ड फीड हुआ था। सभी लाभार्थियों को विभाग ने डाटा फीड करके प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया। लाभार्थियों का डाटा फीड होने के बाद विभागीय स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा गया लेकिन चार माह बीतने के बाद विभाग ने इसकी स्वीकृति नहीं दी और न ही इस कार्ड को निरस्त किया। इस तरह लाभार्थियों का डाटा स्वीकृति विभाग द्वारा न किए जाने पर लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम बड़हरा कोट निवासी चेतू ने बताया कि उसका आयुष्मान कार्ड काफी पहले बना था लेकिन उसका नाम राशन कार्ड से मिलान न हो पाने, से उसे योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह अपना नाम राशन कार्ड में दुरुस्त कराने के लिए पूर्ति विभाग का चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक उसका नाम दुरुस्त नहीं हो सका। ग्राम भैरमपुर निवासी गयासुद्दीन व ग्राम सकता इट ई आदम निवासी रुपवती ने बताया कि उसका भी नाम राशन कार्ड में गलत होने से उसे आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है।‌कस्बा उतरौला निवासी अब्दुल मन्नान ने बताया कि उसके राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड में नाम की भिन्नता होने से वह पूर्ति विभाग के चक्कर क ई माह से लगा रहा है लेकिन नाम में सुधार नहीं हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के आयुष्मान कार्ड बना रहे महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गांवों में शिविर लगाया गया था।‌ कुछ ग्रामीणों के नाम व उसके अन्त्योदय कार्ड अथवा राशन कार्ड में भिन्नता होने से आयुष्मान कार्ड बन नहीं पा रहे हैं। उनका नाम दुरुस्त कराने के लिए ग्रामीणों से कहा गया है। लाभार्थियों को योजना का शत प्रतिशत लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

5 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

7 hours ago