गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने निर्देश दिये कि अधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, और जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एंव समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। अतः मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता नही होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित है। उन्होेंने तहसील दिवस में उपस्थित न रहने पर जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण एवं मत्स्य अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने चौरी चौरा तहसील में, आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए दिये। इस अवसर पर कुल 77 मामले आयें जिसमें से 26 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश, संबंधित अधिकारियों को दिये गये। जिलाधिकारी ने विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस में निस्तारित 10 मामलों के फोन से सत्यापन कराकर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी कराया, जिससे शिकायतकर्ताओ ने शिकायत के निस्तारण पर सन्तोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार चौरी चौरा सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…