धमकी देकर गुण्डा टैक्स की वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अतरौलिया कस्बे में दो दिन पूर्व दबंगई दिखाते हुए, पानीपुरी और चना बेचकर परिवार की आजीविका चलाने वाले दुकानदार भाइयों के साथ मारपीट कर, गुंडा टैक्स की मांग करने वाले दबंग को शनिवार की सुबह अतरौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अतरौलिया कस्बा निवासी शुभम एवं राहुल दोनों कस्बे के शांति चौक के समीप पानी पुरी व भुना चना बेचकर परिवार की आजीविका चलाते हैं।
बीते गुरुवार को कस्बे के खानपुर फतेह क्षेत्र का रहने वाला दाऊद पुत्र महमूद उनकी दुकान पर पहुंचा और पानीपुरी तथा चना खाने के बाद जाने लगा, दुकानदारों द्वारा पैसा मांगने पर उक्त दबंग ने दोनों को बुरी तरह मारा-पीटा और गुंडा टैक्स की मांग करने लगा। इस बात की जानकारी होने पर कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी संख्या में व्यापार से जुड़े लोग, पीड़ित दुकानदारों के साथ अतरौलिया थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित शुभम कसौधन व राहुल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। शनिवार की सुबह उपनिरीक्षक प्रभात चंद्र पाठक ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी दाऊद पुत्र महमूद को उसके घर के समीप गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago