बीबीएयू में प्रवेश प्रक्रिया तेज, 65 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन जारी

विद्यार्थी हित में नई शैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक योजनाओं की घोषणा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, एडमिशन सेल समिति के अध्यक्ष प्रो. अमित कुमार सिंह तथा जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रचना गंगवार उपस्थित रहीं।
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार नए पाठ्यक्रम और सुविधाएं विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसके सितंबर तक पूर्ण होने की संभावना है।

उन्होंने अमेठी परिसर में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां आधुनिक कंप्यूटर लैब, लाइव लेक्चर सुविधा, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, छात्रावास विस्तार, विद्युत सब-स्टेशन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। वहीं लखनऊ परिसर को नेट-जीरो कार्बन कैंपस के रूप में विकसित करने, जैव विविधता संरक्षण, ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग, हर्बल गार्डन विस्तार तथा स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की योजनाओं पर भी कार्य चल रहा है।
प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में 55 सीयूईटी-पीजी आधारित तथा 10 गैर-सीयूईटी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर आवेदन करने तथा विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश प्रक्रिया का पालन करने की अपील की।
विश्वविद्यालय में एम.ए., एम.एससी., इंटीग्रेटेड एम.एससी., एमबीए, एमसीए, एम.एड., एलएलएम, एम.टेक. सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सीयूईटी-पीजी आधारित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 7 जून 2026 तक किए जा सकते हैं, जबकि विलंब शुल्क के साथ 13 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। गैर-सीयूईटी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून तक तथा विलंब शुल्क के साथ 30 जून 2026 तक जारी रहेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तथा एससी, एसटी एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर सभी श्रेणियों के लिए 1000 रुपये विलंब शुल्क देय होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

4 minutes ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

9 minutes ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

15 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

20 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

22 minutes ago