Newsbeat

जिलाधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विगत सप्ताह विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम मे देवरिया पधारे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनसभा का मुख्य मंच से पंकज शुक्ल ने कुशलता पूर्वक संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। तदुपारान्त
जिला प्रशासन के तरफ से जिलाधिकारी देवरिया मधुसूदन हुल्गी तथा मुख्य विकास अधिकारी देवरिया राजेश कुमार सिह ने पंकज को जिलाधिकारी कार्यालय से निर्गत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ध्यातव्य है कि 22-05-2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री सेवा, सुरक्षा और सुशासन के साथ-साथ विकास कार्यो की बडी सौगात देने के लिए भीमपुर-देवरिया मे पधारे थे।
पंकज शुक्ल मूल रूप से देवरिया जिले के बरहज तहसील के अन्तर्गत स्थित पुरैना शुक्ल गाँव के निवासी है और प्राथमिक विद्यालय लबकनी गंगा, विकास खण्ड-बरहज, देवरिया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।इनकी सैकड़ों रचनाए देश विदेश की विविध पत्र पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होती रहती हैं।इन्हें भारत के विविध साहित्यिक व शैक्षणिक मंचों से सम्मानित किया जा चुका है।
जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित होने पर पंकज शुक्ल को समाज सेवी राजेश मिश्र, ईओ संजय मिश्रा,जिला कार्यकारी अधिकारी विजय मिश्रा,जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा,डीसी मनरेगा आलोक पाण्डेय,प्रोफेसर ओम प्रकाश शुक्ल,बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा,सूरज कुमार,देवमुनी बर्मा,गोपाल मिश्र,विनयशील मिश्र, डायट मेन्टर अनिल तिवारी,एसआरजी शीला चतुर्वेदी,उमाशंकर द्विवेदी,वरिष्ठ कवयित्री डिम्पल तिवारी, माण्डवी सिंह,मोहिनी द्विवेदी,प्रिया अवधेश,दुर्गावती, अनिल निषाद,अजय सिह, आदि ने बधाई दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

1 hour ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

2 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

2 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

2 hours ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

2 hours ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

2 hours ago