एक मिसाल बना बउकी का ब्रह्म भोज

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील अंतर्गत भागलपुर ब्लॉक के भागलपुर में कुछ दिनों पहले घायल महिला की मौत हो गई। वह महिला भागलपुर में मांग खाकर जीवन यापन करती थी। जिसका ब्रह्म भोज स्थानीय लोगो के सहयोग से हुआ। यह बऊकी का ब्रह्म भोज एक मिसाल बन गया। इस ब्रह्मभोज में सभी धर्म के लोगो ने मिलजुल कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। आपको बता दे की भागलपुर में एक महिला जिसको बऊकी के नाम से जाना जाता था। उसकी आकस्मिक मौत हो गई। लोगों का कहना है कि यह महिला भागलपुर में वर्षों से रहती थी यहां के लोग उसको कपड़े भोजन देते थे। वह गांव में ऐसे घुल मिल गई थी, मानो वह यही की सदस्य हो। वह भागलपुर में रामलीला देख रही थी जहां वह चोटिल हो गई। रात्रि के वक्त उसको भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। इस घटना के होने के बाद महिला भागलपुर पंचायत भवन में मृत पाई गई। स्थानीय लोगो को जैसे ही इस महिला के मौत की सूचना मिली लोग आवक रह गए । बुलेट भाई उर्फ फिरोज़ खान ने मृत महिला को कफ़न ओढ़ाया। इस मृत महिला के बारे में सुनकर राजेश यादव काफी दुखी हुए राजेश यादव ने इस महिला के ब्रह्म भोज के लिए लोगों से बातें की और लोग तैयार हो गए। जिसमें आस मोहम्मद, राजेश यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, गजेंद्र मौर्य, लालजी, चिंतामणि चौरसिया , जितेंद्र ठाकुर, धनई वर्मा, सोनू साहनी, फिरोज खान ओम प्रकाश साहनी, प्रभु ठाकुर, शंभू जयसवाल, शिव जी जायसवाल, ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ब्रह्म भोज का कार्यक्रम संपन्न कराया। इस कार्यक्रम में प्रकांड विद्वान हरे राम पाण्डेय ने काली चरण घाट पर विधिविधान पूर्व आस मोहम्मद, राजेश यादव, ताज मुहम्मद द्वारा बुढ़िया को सेजिया दान दिया गया। ब्राह्मण जनो द्वारा विधि विधान से सरयू तट पर उनकी आत्मा को शांति के लिए पूजन किया गया। बुढ़िया का ब्रह्म भोज का कार्यक्रम भागलपुर के पंचायत भवन के पास सब्जी मंडी में कराया गया जहां आने को लोगों ने बुढ़िया की प्रतिमा पर पुष्प चढ़कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस गंगा जमुना तहजीब का एक मिसाल देखने को मिला लोग मानवता के नाम पर खड़े दिखे ऐसे लोगों को फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों ने सराहना की।

Karan Pandey

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

6 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

6 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

6 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

7 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

7 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

7 hours ago