बस्ती महोत्सव आगामी 3, 4 एवं 5 मार्च को आयोजित होगा – डीएम

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
बस्ती महोत्सव आगामी 3, 4 एवं 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने, अधिकारियों को समय से इसकी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में, उन्होंने विभिन्न कार्यों के संपादन के लिए 18 समितियों का गठन किया है। बस्ती महोत्सव में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के साथ-साथ महोत्सव क्षेत्र में मेला का आयोजन किया जाएगा, शासकीय विभागों द्वारा योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, बच्चों के लिए झूले और अन्य खेलकूद का कार्यक्रम शामिल किया जाएगा। प्रत्येक दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें सूफी गायन, क्लासिकल नृत्य, कवि सम्मेलन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम संचालन तथा विभागीय प्रदर्शनी एवं वित्तीय संसाधन के लिए, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को अध्यक्ष नामित किया गया है। कार्यक्रम निर्धारण, मेला क्षेत्र में दुकानों का आवंटन, सुरक्षा, लॉजिस्टिक व्यवस्था, प्रेस रिलीज एवं प्रचार प्रसार, कंट्रोल रूम, अतिथि व्यवस्था तथा प्रत्येक दिन होने वाले कार्यक्रम के लिए एडीएम कमलेश चंद्र को अध्यक्ष नामित किया गया है। सीआरओ नीता यादव को मुख्य पांडाल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था हेतु सीएमओ तथा आईटी समिति के लिए उप जिलाधिकारी हर्रैया को अध्यक्ष नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका के लिए सीडीओ नोडल होंगे।
बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ नीता यादव, सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा, उप जिलाधिकारी शैलेश दुबे, आनंद श्रीनेत, गुलाबचंद, अतुल आनंद, पीडी कमलेश सोनी, उप निदेशक कृषि, अनिल कुमार, रिदम एकेडमी की डायरेक्टर डॉ. श्रेया, प्रधानाचार्या नीलम सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

23 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

28 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

42 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

53 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

1 hour ago

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

3 hours ago