बरहज: महिला महाविद्यालय में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर संगोष्ठी का आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघव दास भगवान महिला महाविद्यालय, बरहज में मंगलवार को “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक शिवम् कुमार निषाद ने किया। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल रही, जबकि विशिष्ट अतिथि कवि रामेश्वर प्रसाद यादव थे। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निशिकांत दीक्षित और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सिराज अहमद ने अपने विचार रखे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/local-body-elections-should-be-held-by-31-january-2026/

मुख्य वक्ताओं ने रखे विचार

मुख्य वक्ता निशिकांत दीक्षित ने कहा कि – “एक देश, एक चुनाव अभियान देश के लिए बेहद जरूरी है। हर वर्ष अलग-अलग चुनावों से जनता को बार-बार आचार संहिता की स्थिति का सामना करना पड़ता है, जिससे विकास योजनाओं के लाभ समय पर जनता तक नहीं पहुंच पाते।”

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि निरंतर चुनावी प्रक्रिया नीति-निर्माण और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में बाधा डालती है। उन्होंने कहा – “समकालिक चुनाव से देश में आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता आएगी, निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और विकास को गति मिलेगी।”

विशिष्ट अतिथि रामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से भारी चुनावी खर्च पर अंकुश लगेगा और बचत को शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर में लगाया जा सकेगा।

आयोजक का वक्तव्य

आयोजक शिवम् निषाद ने कहा कि – “एक राष्ट्र एक चुनाव सिर्फ चुनावी सुधार नहीं बल्कि यह मॉडल भारत के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक ढांचे में सुधार लाकर एक शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ जिसे अमृता सिंह और निक्की दुबे ने प्रस्तुत किया। स्वागत गीत साक्षी पाण्डेय ने गाया। संचालन डॉ. रजनीश दीक्षित ने किया। इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी, राधेश्याम तिवारी, प्रतिभा पाण्डेय, विधि त्रिपाठी, सोली शुक्ला, आनंद निषाद, रतन वर्मा, धीरज निषाद समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago