देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए देवरिया यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह व टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन चेकिंग की।इस दौरान कुल 62 ई-रिक्शा वाहनों पर दाहिनी ओर रस्सी बंधवाने के साथ ही वाहन स्वामी का नाम, पता, थाना क्षेत्र और मोबाइल नंबर अंकित कराया गया। बस स्टैंड पर सड़क किनारे खड़ी होकर सवारी भरने वाली अनुबंधित बसों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के वाहनों को सीज किया गया।इसी क्रम में नो हेलमेट–नो फ्यूल अभियान के तहत शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन नहीं दिया गया। उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पेट्रोल पंप संचालकों को भी इस नियम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 89 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 4 वाहनों को सीज किया गया।यातायात विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…