युवा कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत किया मतदाता सूची का सत्यापन

मतदाता सूची लेकर घर घर भ्रमण कर किया मतदाता की ली जानकारी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घर घर जाकर मतदाता सूची के साथ परिवार के लोगों से मिलकर जांच किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा कि गांवों में जाने पर पता चल रहा है कि कई जगह मृतकों के साथ ही एक ही व्यक्ति का नाम दो जगह है। कई मतदाता विगत कई वर्षों से बाहर रह रहे हैं। इस तरह के मतदाता सूची से आगामी चुनाव प्रभावित हो सकता है। हमारे नेता राहुल गांधी इसी अभियान को लेकर पूरे देश के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। भाजपा सरकार को युवा वर्ग की कोई चिन्ता नही है नौजवान पढ़ाई पूरी कर सड़कों पर रोजगार के लिए मारा मारा फिर रहा है।जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि अब तक जो त्रुटि मतदाता सूची में थी उसको सही कराने व आमजन को उसके लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सचेत कर वोट चोरी नही होनें देगे कांग्रेस कार्यकर्ता इसके लिए पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया है। कार्यक्रम के दौरान अंकुर भारती,हर्षित सिंह, नवनीत पांडेय, रोहित मिश्र, रत्नेश शुक्ल,सिकन्दर यादव, परमेश्वर पटेल,मोनू मद्देशिया, पिंटू पटेल, प्रभाकर पटेल,विराट यादव, अरविन्द शर्मा ,कार्तिकेय मिश्र ,मोहित पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago