बार पदाधिकारियो द्वारा डीएम देवरिया पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा) आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने देवरिया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा डीएम देवरिया अखंड प्रताप सिंह पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी द्वारा अखंड प्रताप सिंह पर नगर विकास विभाग में कार्य स्वीकृति, एससी-एसटी की जमीन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने, बंदूक लाइसेंस देने, गोवध अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट में बंद गाड़ियों को छोड़ने आदि में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह ने डीएम पर आरोप लगाते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर उनका अनुचित बचाव करने का आरोप लगाया है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक रूप से कही गई बातों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अतः उन्होंने इनकी अविलंब उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

8 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago